राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026: त्रि-स्तरीय (जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर) पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 केंद्रीय संगठनों से चुने गए 48 शिक्षकों (26 पुरुष और 22 महिला) को प्रदान किया गया।
विकसित भारत और शिक्षा: प्राथमिक शिक्षा में नगण्य ड्रॉपआउट दर (negligible dropout rate) प्राप्त करने की दिशा में शिक्षकों के योगदान की सराहना की गई तथा भारत को वैश्विक "ज्ञान महाशक्ति" (Knowledge Superpower) और "स्किल कैपिटल" बनाने का संकल्प दोहराया गया।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती: भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में देश भर के शिक्षण संस्थानों में 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया।